फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा, लापरवाही में गेटमैन निलंबित

Thu, 27 Oct 2022 12:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
लाड़पुर के पास ट्रैक पर लालझंडी लगी होने पर रोकी गई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर लाड़पुर रेलवे क्रॉसिंग में गेटमैन पटरियों के बीच में लाल झंडा लगाकर गेटबंद कर ड्यूटी के दौरान सो गया। इस दौरान प्रयागराज से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के चालक ने लालझंडी देख इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने लापरवाही में गेटमैन को निलंबित कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ट्रेन रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रयागराज से झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन महोबा जिले के झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन स्थित गेट नंबर 418 लाड़पुर से गुजर रही थी। तभी लाड़पुर रेलवे क्रॉसिंग का गेटमैन धर्मवीर रेलवे फाटक बंद कर रेलवे लाइन में लाल झंडा लगाकर सो गया।

तेज गति से जा रही ट्रेन के ड्राइवर की निगाह अचानक रेल पटरियों के बीच लगी लाल झंडे पर पड़ी तो उसने तत्काल कई बार हॉर्न बजाये लेकिन गेट खुलता न देख उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को वहीं रोक दिया। इसके बाद ट्रेन से उतरे स्टाफ ने मौके पर जाकर देखा तो ड्यूटी पर तैनात गेटमैन धरमवीर सो रहा था।
विज्ञापन


लापरवाह गेटमैन की सूचना कंट्रोल रूम के अधिकारियों को भेजी गई। इंजन ड्राइवर और गार्ड की सूचना मिलते ही तत्काल अधिकारी हरकत में आ गए और मौके पर पहुंच जांच की। बाद में ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर देवेंद्र कुमार का कहना है कि लापरवाह गेटमैन धर्मवार को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें