फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: चेकिंग में मिले 1.80 लाख, चुनाव में खपाने की थी तैयारी

Sun, 23 Jan 2022 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

सघन चेकिंग के दौरान नौगांव मध्य प्रदेश की ओर से बिना नंबर अंकित एक ब्लैक स्कॉर्पियों आ रही थी। गाड़ी से 1 लाख 80 हजार 700 रुपये बरामद किया गया। जिसका गाड़ी में सवार लोग कोई भी लेखा-जोखा नहीं दे सके। जिसके बाद  उड़नदस्ता टीमने इस धनराशि को कोषागार में जमा करा दिया। 
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़े गए 1.80 लाख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर (महोबा)। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने को लेकर पुलिस अफसरों ने कमर कस ली है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के बॉर्डर कैमाहा में उड़नदस्ता एवं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में  संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब नकदी आदि की बराबरी के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को उड़नदस्ता प्रभारी वाणिज्य कर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं श्रीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार सघन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान नौगांव मध्य प्रदेश की ओर से बिना नंबर अंकित एक ब्लैक स्कॉर्पियों आ रही थी। गाड़ी की तलाशी के दौरान 1 लाख 80 हजार 700 रुपये बरामद किया गया। वहीं गाड़ी में सवार लोग इस धनराशि का कोई भी लेखा-जोखा नहीं दे सके। जिसके बाद  उड़नदस्ता टीम थाने आई और लिखा पढ़ी करने के बाद इस धनराशि को कोषागार में जमा कराया।

गाड़ी मालिक रविंद्र द्विवेदी ग्राम उतरौला थाना चाकघाट जिला रीवा मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। उड़नदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धनराशि का लेखा-जोखा मांगा गया और कहां से कहां जा रहे थे यह भी पूछा गया लेकिन कई बार गलत जवाब दिए गए। इसके चलते संदेह हो गया और रकम को जप्त कर लिया गया। उन्होंने संभावना जताई कि चुनाव में इसका उपयोग किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें