फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जिंदा भाई को कागजों में मार डाला! महाराजपुर पुलिस की लापरवाही, मृतक की जगह लिखा भाई का नाम

Sun, 02 Aug 2026 02:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में किसान की आत्महत्या के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पंचनामा तैयार करते समय पुलिस ने मृतक राकेश कुमार कुरील की जगह उनके जिंदा भाई राजेश का नाम दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
जिंदा भाई को बना दिया मृतक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थाना क्षेत्र में किसान की आत्महत्या के मामले में पुलिस की एक गंभीर और हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। आत्महत्या करने वाले किसान राकेश कुमार कुरील के शव का पंचनामा भरते समय दरोगा ने मृतक की जगह उसके जिंदा भाई राजेश का नाम दर्ज कर दिया और उसी आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली। गनीमत यह रही कि परिजनों की नजर सरकारी कागजात पर पड़ गई, जिससे पुलिस की इस बड़ी चूक का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

पंखे से फंदा लगाकर किसान ने की खुदकुशी

महाराजपुर के बंबुरिहा गांव निवासी किसान राकेश कुमार कुरील (52) ने शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 10 बजे ग्रामीण संतोष कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

जिंदा भाई को बना दिया मृतक - फोटो : amar ujala
परिजनों के अनुसार, राकेश पिछले दो-तीन दिनों से किसी बात को लेकर गहरे मानसिक तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा, दो बेटों अमन (22), प्रशांत (15) और एक बेटी नेहा (19) को छोड़ गए हैं।

दरोगा की जल्दबाजी से मचा हड़कंप

फॉरेंसिक जांच के दौरान पंचनामा भर रहे महाराजपुर थाने के दरोगा दिग्विजय सिंह ने भारी लापरवाही बरतते हुए मृतक राकेश कुमार कुरील की जगह उनके भाई राजेश का नाम लिख दिया। जब परिजनों ने कागजात देखे, तो उनके होश उड़ गए।

जिंदा भाई को बना दिया मृतक - फोटो : amar ujala
परिजनों ने तुरंत पुलिस के सामने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद कागजों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू की गई। परिजनों का कहना था कि अगर समय रहते यह गलती न पकड़ी जाती, तो भविष्य में उन्हें गंभीर कानूनी व प्रशासनिक अड़चनों का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- ली जा रही जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पंचनामा में यह चूक किस स्तर पर और कैसे हुई, इसको लेकर संबंधित दरोगा से जवाब-तलब किया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें