फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाना गुट के खिलाफ उतरे सांसद पचौरी, बोले- आरोपी को जरूर मिलेगी सजा, पुलिस से रोज ले रहे मामले की रिपोर्ट

Thu, 28 Sep 2023 02:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि यह भाजपा का नहीं दो लोगों के बीच का झगड़ा है। पुलिस मामले को देख रही है। इसे पार्टी का नाम लेकर तूल देना ठीक नहीं है। योगी और मोदी सरकार में सब कुछ निष्पक्ष और न्यायपूर्ण होगा।
विज्ञापन
सांसद सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दवा कारोबारी और भाजपा पार्षद व उनके पति के बीच हुई मारपीट के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा पार्षद के पक्ष में आए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गुट के खिलाफ सांसद सत्यदेव पचौरी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने दवा कारोबारी अमोल दीप भाटिया का पक्ष लेते हुए कहा है कि पुलिस अपराध करने वालों को सजा देगी।

विज्ञापन

यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की पूरी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। दरअसल, बृहस्पतिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि सांसद पचौरी से उनके आवास पर जाकर मिला। इस दौरान सांसद को दिए गए मांग पत्र में अमोल दीप भाटिया को इंसाफ दिलाने की मांग की गई।
इस मामले में सांसद पचौरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं इस प्रकरण की रोजाना रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने अमोल भाटिया के जल्दी स्वस्थ होने की बात कही।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों व अपने समर्थकों से भी बात की
बताया जा रहा है कि इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विदेश में होने के बावजूद पूरे प्रकरण की जानकारी ली है। यह भी पता चला है कि इस मामले को लेकर शहर में किसी तरह से माहौल खराब न होने इस संबंध में भी पुलिस अधिकारियों व अपने समर्थकों से भी बात की है।

संघ भवन पहुंचे सिख, प्रांत प्रचारक से कहा अमोल को न्याय मिले
इस मामले में गुरु सिंह सभा महानगर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह के नेेतृत्व में सिख प्रतिनिधियों का एक दल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अमोल दीप भाटिया का पक्ष लेते हुए उसे न्याय दिलाने और दोषी का सजा दिलाने की मांग किया।

पार्टी से सदस्यता खत्म करने की मांग उठाई
इस पर प्रांत प्रचारक ने निष्पक्ष न्याय के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से भी भाजपा पार्षद व उनके पति की पार्टी से सदस्यता खत्म करने की मांग उठाई। इस अवसर पर सिमरनजीत सिंह प्रिंस वासू, तजिंदर पाल सिंह, अमरजीत सिंह चड्ढा, मनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह भाजपा का नहीं दो लोगों के बीच का झगड़ा है। पुलिस मामले को देख रही है। इसे पार्टी का नाम लेकर तूल देना ठीक नहीं है। योगी और मोदी सरकार में सब कुछ निष्पक्ष और न्यायपूर्ण होगा।  -प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें