फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ: सेंट्रल और गोविंदपुरी से हाेगा पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 29 Dec 2024 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाकुंभ में सेंट्रल और गोविंदपुरी से पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन होगा। कानपुर में सात मेमू तैयार हैं। अब प्रयागराज से हाथरस के बीच दाैड़ेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के लिए सेंट्रल और गोविंदपुरी से पैसेंजर ट्रेनों का हब बनेगा। यहीं से प्रयाग की ट्रेनों का आवागमान होग। वही, शहर में तैयार हुईं सात मेमू प्रयागराज और हाथरस के बीच दाैड़ेंगी। इन सात मेमू में दो थ्री फेज मेमू शामिल हैं, जिसकी रफ्तार तुरंत बढ़ जाती है। यह पुरानी मेमू का नया वर्जन है।
विज्ञापन


कानपुर के मेमू कारशेड में 30 से अधिक मेमू के रैक मरम्मत के लिए आ चुके हैं। इनको ठीक कर अलग-अलग रूटों में भेजा जा रहा है। सात मेमू को प्रयागराज से हाथरस के बीच निर्धारित किया गया है। इन्हें जरूरत के हिसाब से जिस स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होगी, वहां से संचालन किया जाएगा। इसका निर्धारण उत्तर मध्य रेलवे की मॉनीटरिंग टीम करेगी।

महाकुंभ मेले के दौरान सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन से 10 से अधिक मेमू, इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनें प्रयागराज, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी के बीच संचालित होंगी। यह व्यवस्था स्नान से एक दिन पहले और दो दिन बाद तक रहेगी। वहां से वापस आने वाले यात्री भी सेंट्रल और गोविंदपुरी से अपने गंतव्य के लिए ट्रेनें पकड़ेंगे। इन स्टेशनों से झांसी, बांदा, चित्रकूट, लखनऊ, इटावा, फफूंद, औरैया के यात्रियों को ट्रेनें मिलेंगी। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी स्टेशन पर कई रैक तैयार रहेंगे। इन्हें जिस ओर जरूरत होगी, उस तरफ चलाया जाएगा। गोविंदपुरी से रिंग रेल के लिए दो ट्रेनों का समय निर्धारित हो गया है। सुबह 7.30 बजे भीमसेन होते हुए ट्रेन वाया झांसी, चित्रकूट होते हुए प्रयागराज जाएगी। यही ट्रेन प्रयागराज से फतेहपुर होते हुए गोविंदपुरी आएगी। दोपहर 3.35 बजे स्टेशन से ट्रेन प्रयागराज पहुंचेगी और वहां से झांसी होते हुए वापस गोविंदपुरी आएगी। एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज से कानपुर के लिए कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें श्रद्धालुओं को वापस भी लेकर आएंगी। कानपुर में कई ट्रेनों के रैक हैं। इनका भीड़ की स्थिति को देखते हुए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


एनसीआर के यात्रियों का बनेगा हब
कानपुर को दिल्ली एनसीआर के यात्रियों के हब के लिए चिह्नित किया गया है, जबकि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को बिहार और मानिकपुर स्टेशन को मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें