फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शासकीय लाइब्रेरी बनाए जाने की राज्यपाल से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। एससीएसटी समाज की समस्याओं को रखा। इसके साथ ही दिबियापुर क्षेत्र के सेहुद गांव में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए 100 सीटों वाली शासकीय लाइब्रेरी बनाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

एससीएसटी आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने समाज की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने समाज के लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही बताया कि वह सदस्य के रूप में समाज के लोगों के उत्थान के लिए तनमयता से कार्य कर रहीं हैं।
सेहुद गांव में हजारों की आबादी है। जिसमें अधिकांश अनुसूचित जाति वर्ग के परिजन हैं। शासकीय लाइब्रेरी न होने से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धा में भागीदारी का अवसर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सेहुद गांव में अत्याधुनिक 100 सीटों वाली शासकीय लाइब्रेरी बनाई जाए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें