आग से जली मैजिक गाड़ी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। कन्नौज के तिर्वा से मुंगीसापुर में कांधी गांव आए पिता-पुत्र ने दरवाजा न खोलने पर बाहर खड़ी मैजिक गाड़ी में आग लगा दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
कांधी निवासी शिवराम ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात कन्नौज के तिर्वा से दामाद व समधी घर आए और दरवाजा पीटने लगे। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो नाराज होकर बाहर खड़ी मैजिक गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
वाहन से लपटें उठती देख वह बाहर निकले तो दोनों लोग फरार हो गए। आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी जल गई। शिवराम ने बताया कि कांधी चौकी में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को जांच दी गई है।