फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाई-बहन को हुआ प्यार: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, तीन माह पूर्व हुई थी युवती की शादी

Wed, 01 May 2024 08:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर मौत को गले लगा लिया। रिश्ते में दोनों मौसेरे भाई-बहन थे। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों के शव बुधवार की सुबह अवंतीनगर रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों मौसेरे भाई-बहन थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर फील्ड यूनिट से जांच कराई। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के अमृतपुर खेरवा गोखिया गांव निवासी रामरूप कुशवाहा (25) और ऐंचवारा गांव की अर्चना कुशवाहा के बीच करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों के शव अवंतीनगर मोहल्ले से गुजरी रेल लाइन पर मिले। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रामरूप और अर्चना मौसेरे भाई-बहन थे। सभी को उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। अर्चना की शादी बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में इसी साल 21 जनवरी को कर दी गई थी। शादी के बाद अर्चना का ससुराल में मन नहीं लग रहा था। वह दो बार रामरूप से मिलने सूरत जा चुकी थी।
विज्ञापन

दोनों बार घर वाले उसे मनाकर वापस ले आए थे। तीसरी बार अर्चना 23 अप्रैल को ससुराल से फिर चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी उसके ससुर ने बिसंडा थाने में दर्ज कराई थी। इसी तरह से रामरूप की भी आखिरी बार मां से फोन पर 15 अप्रैल को बातचीत हुई थी। उसने घर आने के लिए कहा था। इसके बाद बुधवार को दोनों के शव मिले। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें