फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से लापता किशोरी की प्रेमी ने कर दी थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीउद्दीनगर से आठ माह से लापता किशोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसकी हत्या प्रेमी ने की और शव को अपने पिता के साथ मिलकर खेत के पास से निकले में नाले के नीचे दफन कर दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस ने मौके पर खुदाई कराई तो किशोरी की हड्डियां, चूड़ी और कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम गाजीउद्दीननगर निवासी राजू ने 18 फरवरी 2021 को कासिमपुर थाने में पुत्री ज्योति (17) के संदिग्ध हालात में लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।
एसपी के मुताबिक विवेचना के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार रात गाजीउद्दीनगर निवासी राहुल और उसके पिता ठाकुर प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने 14 फरवरी की रात ज्योति को फोन कर बुलाया और इसी दौरान गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पिता के साथ मिलकर शव को गाजीउद्दीनगर और झबनियाखेड़ा के बीच खेत के पास से निकले नाले के नीचे दफन कर दिया। पुलिस ने संडीला के तहसीलदार अंबिका चौधरी की मौजूदगी में नाले में खुदाई कराई तो ज्योति के शव की कुछ हड्डियां, नीला सलवार, दो चूड़ी, नीला टॉप, सफेद दुपट्टा और ब्रेसलेट बरामद हुआ। एसपी अजय कुमार के मुताबिक मृतका राहुल पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। राहुल की शादी दूसरी जगह तय होने की स्थिति बन गई थी और इसके कारण राहुल ने शादी से इनकार कर ज्योति की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
तो शक होने पर की हत्या
हरदोई। पुलिस ने भले ही हत्या की वजह राहुल पर शादी का दबाव बनाया जाना कहा हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि ज्योति के साथ प्रेम संबंध होने का दावा राहुल के परिचित पड़ोसी गांव के एक युवक ने किया था। इस पर राहुल ने हकीकत पता करने के लिए उस युवक से फोन कर ज्योति को बुलाने के लिए कहा और खुद एक जगह छिप गया। युवक ने फोन किया तो ज्योति उससे मिलने पहुंच गई। युवक के जाने के बाद राहुल ने ज्योति को पकड़ लिया और इस पर आपत्ति जताई। इसी के चलते राहुल ने ज्योति की हत्या कर शव दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें