युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुनील के खिलाफ 14 जनवरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर प्रेमी युगल ने लखनऊ हाईकोर्ट की शरण ली और गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। इसी बीच गुरुवार को प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि "दोनो लोग अपनी मर्जी से भाग कर आए हैं, उन्हें कोई ढूंढ नहीं पाएगा, परिजन सिर्फ पैसा बर्बाद कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह पाएंगे, पांच सालों से जब एक दूसरे से अलग नहीं हो पाए तो अब कैसे हो जाएंगे। दोनों खुश है उन्हें खुश रहने दो।
अगर किसी ने अलग करने की कोशिश की तो वो अपनी जान दे देंगे। जिसके जिम्मेदार पुलिस और परिजन होंगे। युवती ने बताया कि वो अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं भागी है, कपड़े भी युवक के ही उसने पहन रखे हैं। दोनों लोग एक-दो दिन के अंदर शादी कर लेंगे इसके बाद कभी पाली वापस लौट कर नहीं जाएगें। इस दौरान युवती ने बताया कि आधी शादी हो भी चुकी है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दो दिन बाद अपने वकील के साथ दोनों हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।