फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: प्रेमी युगल ने एक साथ खाया जहरीला पदार्थ, दोनो की मौत

Tue, 23 Apr 2024 05:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

यूपी के घाटमपुर में प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाकर अपने-अपने घर चले गए। जहां देर रात दोनों की मौत हो गई। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराने के साथ दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


अकबरपुर छबैया के मजरा पूरनपुर निवासी राजू कुरील के बेटे अर्जुन उर्फ बादल (21) का गांव के ही रहने वाली किशोरी के साथ लगभग दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम पारिवारिक छठी के कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद दोनों अपने-अपने घर जाकर सो गए। सुबह जब उनके परिजनों ने उठाया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। इससे दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी जानकर रेउना पुलिस को दी।
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच पड़ताल कराने के साथ दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेउना थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी जो फौरी सूचना मिली है उसके अनुसार लड़की की उम्र 16 साल बताई गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। वहीं एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों जहर खाकर अपने-अपने घर जाकर सो गए थे। वहीं उनकी मौत हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें