अर्ध बेहोशी की हालत में लूट का शिकार युवक
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात से घर लौट रहे एक दवा फैक्टरी के कर्मचारी को रविवार रात घाटमपुर में बदमाशों ने जबरन कार में बैठा लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर ले जाकर उसे साढ़ इलाके में एक खंती में फेंक दिया। लूट का शिकार कर्मी अर्ध बेहोशी की हालत में बंधा पड़ा मिला।
भीतरगांव इलाके के भदेवना गांव निवासी किसान जगदीश कुशवाहा के चार बेटों तीन ललित, सुमित व अमित गुजरात में अंकलेश्वर स्थित कृषि दवा फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सबसे बड़ा बेटा ललित कुशवाहा रविवार रात घर लौट रहा था। उसके साथ हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी दो अन्य सहकर्मी भी थे। ललित घाटमपुर में उतर गया, जबकि बाकी दो साथी उसी बस से हमीरपुर चले गए। बस से उतरते ही ललित को बदमाशों ने जबरन घसीटकर कार में डाल लिया। इसी बीच ललित ने घर में फोन कर जानकारी भी दी कि कुछ लोगों ने उसे कार में बैठा लिया है।