फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा तैयार था, बारात निकलने ही वाली थी फिर हुई प्रेमिका की एंट्री, हाई वोल्टेज ड्रामा देख सब हैरान

Mon, 17 Dec 2018 09:51 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 - दर्शनपुरवा पहुंचकर युवती ने लगाए गंभीर आरोप
- घंटों पंचायत के बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां दर्शनपुरवा में शनिवार सुबह शादी वाले घर में प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। इस पर शाम बारात उठने से पहले प्रेमी और उसके पिता घर से फरार हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
मौके पर पहुंची पुलिस युवती और लड़के के दो रिश्तेदारों को थाने ले आई। देर शाम तक पंचायत चली। इसके बाद युवती की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
दर्शनपुरवा निवासी कारोबारी राधेश्याम गुप्ता के बेटे सुधांशु की शादी फतेहपुर में तय हुई थी। सुधांशु एमआर है। शनिवार शाम सुधांशु की बारात बर्रा के एक गेस्ट हाउस में जानी थी। बारात की तैयारियों के बीच सुबह लगभग 11 बजे सुधांशु के घर पहुंची सिविल लाइंस निवासी युवती ने जमकर हंगामा किया।

4 of 6
डेमो पिक
पुलिस के पहुंचने पर युवती ने बताया कि वर्ष 2010 में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात सुधांशु से हुई थी। आरोप है कि सुधांशु ने शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद वह उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
दबाव बनाने पर शादी के लिए राजी हुआ। युवती का दावा है कि वर्ष 2013 में सुधांशु ने मंदिर में उसके साथ विवाह किया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। इस बीच सुधांशु के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। बारात शनिवार शाम फतेहपुर जानी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
इसकी भनक लगने पर वह रिश्तेदार के साथ सुधांशु के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी फजलगंज रणविजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर सुधांशु के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुधांशु के पकड़े जाने पर ही युवती के आरोपों की सत्यता का पता चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें