डेमो पिक
कानपुर हैलट अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में रुमेटॉयड गठिया के मरीजों की हालत बिगड़ रही है। इसके साथ ही जो लोग पिछले दिनों डेंगू, चिकुनगुनिया की चपेट में आए हैं, उन्हें रिएक्टिव गठिया हो रहा है। कुछ रोगी चल न पाने के कारण व्हील चेयर पर डाक्टरों को दिखाने के लिए आए। जोड़ों के दर्द के अलावा लोगों को सांस की तकलीफ भी हो रही है। मेडिसिन विभाग में आने वाले रोगियों में सांस की तकलीफ और गले में संक्रमण पाया गया।