फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाकर आया लुटेरा, झपट्टा मारकर होटल संचालिका से लूट ली चेन

Thu, 14 Feb 2019 09:47 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बेटी की ससुराल जा रही कानपुर नौबस्ता पश्चिम, घाटमपुर निवासी होटल संचालिका करुणा द्विवेदी से गुजैनी में चेन लूट हो गई। वारदात के बाद बाइक सवार लुटेरे रतनलाल नगर की तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन सभी खराब मिले। 
विज्ञापन


अवधेश द्विवेदी की पत्नी करुणा ने बताया कि गुरुवार को वह बेटी राखी की बीमार सास को देखने सर्वोदय नगर, काकादेव स्थित एक निजी अस्पताल गई थीं। ऑटो से बेटी की ससुराल जाने के लिए गुजैनी ए-ब्लॉक के लिए निकली। गुजैनी स्थित जय गेस्ट हाउस के पास ऑटो से उतरकर पैदल जा रही थीं तभी सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। लुटेरा हेलमेट लगाए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें