अपर्णा यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी ने तिलक लगाने वाले भगवाधारियों को गुंडा कह कर हमारी संस्कृति और संस्कार पर चोट की है। वह अपने प्रदेश में अपनी सरकार देखें। यहां बाबा की सरकार है सब कुछ ठीक चल रहा है। सबसे पहले राष्ट्रवाद है जिसका साथ हर किसी को देना चाहिए।
हमारी संस्कृति और संस्कार पर कुठाराघात करने वालों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जो लोग भगवाधारियों को गुंडा कहते हैं वह अपने प्रदेश में देखें। यहां बाबा की सरकार है।
विज्ञापन
यह बातें मंगलवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेल्हूपुर गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहीं। उन्होंने लखनापुर और बिहारी गांव में भी जनसंपर्क कर महिलाओं से बात की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी ने तिलक लगाने वाले भगवाधारियों को गुंडा कह कर हमारी संस्कृति और संस्कार पर चोट की है।
वह अपने प्रदेश में अपनी सरकार देखें। यहां बाबा की सरकार है सब कुछ ठीक चल रहा है। सबसे पहले राष्ट्रवाद है जिसका साथ हर किसी को देना चाहिए। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। सेल्हूपुर गांव में उन्होंने पूर्व प्रधान अनीस सचान के घर में भोजन किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह लखनापुर व बिहारी गांव पहुंचीं। युवाओं से वार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार में उनका भविष्य सुधरेगा। मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, मनोज तिवारी, देवेश तिवारी, अनिश, सीमा सचान, अनीता सचान सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके पूर्व बारा टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, डॉ. सतीश शुक्ला, बबलू कटियार आदि ने उनका स्वागत किया।