ये सभी परिवारवाद को ही बढ़ावा दे सकते हैं, विकास को नहीं। सपा शासन में यूपी के भीतर गुंडाराज था, लेकिन जबसे योगी की सरकार आई तो गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया। मोदी ने बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे बनवाया, केन बेतवा लिंक के काम को गति दी, डिफेंस कॉरिडोर का प्रयास शुरू किया, लिहाजा तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री जरूर बनाएं।