इस बीच शनिवार को फिर से चर्चा उठने लगी कि भाजपा अपने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को चुनाव लड़ाएगी। क्योंकि प्रयागराज के फूलपुर सीट पर भी अभी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, इस वजह से केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में आया है।
इसी तरह ब्रजेश पाठक को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्नाव और लखनऊ की सीट पर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है। इसलिए यदि भाजपा ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाती है तो सिर्फ कानपुर की महानगर सीट ही ऐसी है, जहां से उन्हें उतारा जा सकता है।
इन सभी संभावनाओं के बीच कुछ और नाम भी महानगर सीट से जोड़े जा रहे हैं। इसमें रमेश अवस्थी, नीतू सिंह और मालिनी अवस्थी का नाम शामिल है। जानकारी मिली है कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम को लेकर कोर कमेटी की बैठक 10 और 11 मार्च के बीच होगी। उसी दौरान प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो जाएगी।