फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात पहुंचा आठ किमी लंबा टिड्डींं दल, किसानों ने शोर मचाकर भगाया, मचा हड़कंप

Sat, 27 Jun 2020 08:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर देहात के अकबरपुर से गुजरता टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में शनिवार को टिड्डी दल ने जिले में दस्तक दे दी। जिला प्रशासन टिड्डी दलों को लेकर सतर्क होने के दावे कर रहा है। मलासा में किसानों ने शोरकर वहां से भगा दिया। शाम को अकबरपुर क्षेत्र में आसमान में टिड्डी दल नजर आया।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने अधिकारी व कर्मचारियों को टिड्डी दल की तलाश में गांवों में भेजा है। जिला प्रशासन करीब एक माह से टिड्डी दलों पर नजर बनाए रखने के दावे कर रहा है। अधिकारी व कर्मचारियों को टिड्डी दल पर नजर रखने के लिए सीमा पर लगाया गया था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

गांव-गांव किसानों व अन्य लोगों को जागरुक किया जा रहा था। इसी बीच शनिवार को टिड्डी दलों ने सबसे पहले मलासा में दस्तक दी। वहां जरैलापुर, पिलखिनी, बढ़ौली आदि गांवों के किसानों ने शंख, थाली आदि बजाकर टिड्डियों को भगाया।

पूरे दिन जिले के अलग--अलग जगहों पर टिड्डियां घूमती रहीं। देर शाम हवा का रुख बदलने के साथ टिड्डियां अकबरपुर क्षेत्र में आ गईं। वहां भी लोगों के शोर मचाने पर वह आसमान में उड़ती रहीं। टिड्डियों को देखने के लिए लोग सड़क पर आ गए।

इधर, टिड्डियों के पीछे विभाग के कर्मचारियों को लगा दिया गया। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि टिड्डियों को मारने के लिए पर्याप्त दवा व उपकरण है। अग्रिशमन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। टिड्डी दल जलौन की ओर से आया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अगर उनके गांव में टिड्डी हो तो वह शोर मचाएं, धुआं करें। इससे टिड्डी गांव में न रुक सकें। अधिकारियों को इसकी सूचना जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें