भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि बीतें दिनों में नौबस्ता पुलिस ने दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को यशोदानगर बायपास से दबोचा था। पकड़े गए सभी आरोपी बहराइच के हैं, जिन्होंने गैंग बना रखा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।
आरोपी पिछले एक माह में साउथ क्षेत्र में चोरियां कर रहे थे। पांच दुकानों में सेंध लगा चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सोमवार देर रात बहराइच के हजूरपुर भंगाहा निवासी गैंग लीडर धर्मेंद्र कश्यप, परमवीर वर्मा, नारेंद्र वर्मा, विशाल कुमार, सुनील कुमार को पकड़ा था।