फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को फोन कर बोला युवक आत्मदाह कर लूंगा, कुछ देर बाद घर पहुंची पुलिस, फिर हुआ ये सब

Fri, 24 Apr 2020 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले के असोहा में  रोजगार सेवक पत्नी को दो वर्षों से मानदेय न मिलने से आहत उसके पति ने बीडीओ और एसडीएम को फोन कर आर्थिक संकट का हवाला देकर आत्मदाह की धमकी दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने धमकी देने वाले को पकड़कर एसडीएम के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


युवक की व्यथा सुनने के बाद एसडीएम ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया और उसे घर भेज दिया।असोहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी युवक ने गुरुवार को एसडीएम पुरवा राजेश चौरसिया और असोहा बीडीओ धर्मेंद्र सिंह को गुरुवार रात 11 बजे फोन कर आत्मदाह की धमकी दी। बताया कि उसकी पत्नी रोजगार सेवक है।
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से उसे मानदेय नहीं मिला। लॉकडाउन के चलते उसे व उसके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। आत्महत्या की बात सुनते ही एसडीएम ने एसओ असोहा सुरेंद्र सिंह को युवक को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। जिस पर एसओ ने रात में ही युवक को उसके घर से हिरासत में लिया और थाना ले आए।

शुक्रवार सुबह एसडीएम राजेश चौरसिया सीओ रमेश प्रलयंकर के साथ थाना पहुंचे और धमकी देने वाले युवक से उसकी परेशानी की जानकारी ली। उसकी बात सुनते ही एसडीएम ने उसे शीघ्र वेतन भुगतान कराने का भरोसा दिला घर भेज दिया। ग्राम प्रधान अश्वनी मिश्र ने एसडीएम को बताया कि रोजगार सेवक महिला दो वर्षों से काम पर नहीं गई।

5 बार नोटिस भेजकर कार्य पर वापस आने और ना आने पर जवाब मांगा गया, पर न ही उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए उसे कोई मानदेय नहीं दिया जा सकता है। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया आत्मदाह की धमकी देने वाले युवक को समझाकर घर भेजा गया है। भुगतान के लिए नियमानुसा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें