उत्तर प्रदेश के महोबा में कोरोना के नाम पर मरीजों की दुर्दशा हो गई है। रविवार को एक वृद्ध की इलाज के अभाव में मौत हो गई। जिला प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल व आपातकालीन सेवाएं बंद कर देने से गंभीर मरीजों को भी कोरोना महामारी के चलते इलाज नहीं मिल पा रहा है।
जारीगंज निवासी नारायण दास (80) की रविवार को अचानक शुगर लो गई। जिसे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन इमरजेंसी में ले गए। इमरजेंसी बंद होने पर इलाज न मिलने पर नारायण के बेटे ने डीएम से बात की। डीएम ने बेलाताल सीएचसी ले जाने की बात कही। समय से इलाज न मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई।