फर्रुखाबाद में फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी कर रहे 15 शिक्षक अंतरजनपदीय तबादला करा चुके हैं। बीएसए लाल जी यादव ने जिन जिलों में शिक्षक तैनात हैं, वहां के बीएसए को कार्रवाई के लिए उनके नाम पते की सूची भेजी है।
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2004-05 की फर्जी बीएड डिग्री से कई युवक व युवतियों ने शिक्षक की नौकरी पाई थी। इस मामले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी कर रही है। जिले में 51 शिक्षक फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले निकले थे।