फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन: बाहर से आने वालों की जानकारी देना महिला प्रधान को पड़ा भारी, दबंगो ने घर में घुस कर पीटा

Thu, 07 May 2020 06:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
जालौन के कदौरा में अन्य प्रदेशों व जनपदों से आए श्रमिकों की सूचना प्रशासन को देना महिला ग्राम प्रधान को महंगा पड़ गया। बुधवार रात आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुस कर प्रधान व उसके पुत्र को लाठी-डंडों से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर में दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा बावनी की महिला प्रधान रानी देवी पत्नी संतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात लगभग 9 बजे गांव के ही जितेंद्र, बरदानी, लालमन, शिवकुमार, रामशंकर व माहते अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आए और जबरन दरवाजे पर गालीगलौज व लात मारने लग। जब उसने दरवाजा खोला तो धक्का देकर घर में घुस आए और पीटने लगे।

 
विज्ञापन

मां को पिटता देख पुत्र मुकेश बचाने दौड़ा तो उसे भी लाठियों से पीट दिया। चीख पुकार सुनकर दौड़ ग्रामीण दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रधान ने बताया कि कि लॉकडाउन-2 के दौरान आरोपियों के परिवार के कुछ लोग गुजरात, मुंबई व दिल्ली से गांव आए थे। जिसकी सूचना अधिकारियों को दी थी, जिसके बाद उन्हें उदनपुर गांव स्थित इंटर कालेज में क्वारंटीन करा दिया था।

तबसे आरोपी खुन्नस माने थे और आए दिन गालीगलौज करते थे। बुधवार  रात एक राय होकर हमला बोला। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर भेजी थी और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश भी दी जा रही है।  जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

महिला प्रधान रानी देवी पर हुए हमले से प्रधान व सचिव संघ में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई न हुई तो वह सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बागी विजयकांत तिवारी,  विनोद कुमार उदनपुर, महादेव उकुरवा, शैलेंद्र सिंह परोसा, अजय सिंह, संजय इटौरा बावनी, शिवशंकर खुटमिली, देवेंद हरचंदपुर वहीं सचिव संघ के जगत नारायण, जितेंद्र कुशवाहा, प्रभात कुमार, धीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें