फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: टमाटर की मंडियों में मांग घटी, किसानों ने कूड़े में फेंके, थोक बाजार में 30 रुपये में 25 किलो

Sat, 23 May 2020 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
टमाटर नहीं बिके तो कूड़े में फेंके - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना ने किसानों की कमर तोड़ दी है। आलू को छोड़कर लगभग सभी सब्जियों पर मंदी है। लागत तक नहीं निकल रही है। टमाटर के दामों में तगड़ी गिरावट है। शनिवार को थोक बाजार में टमाटर का भाव सवा रुपये प्रति किलो भी नहीं मिला।
विज्ञापन


परेशान किसान मंडी के पास कूड़े में फेंक  कर लौट गए। इस बार जलालपुर पनवारा इलाके में करीब डेढ़ सौ बीघा में टमाटर की फसल की गई है। यह किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। शनिवार को कन्नौज की थोक मंडी में टमाटर के भाव 30 रुपये कैरेट (25 किलो) आ गए।

 
विज्ञापन

यानी एक रुपया 20 पैसा प्रति किलो दाम रहे। इस भाव में किसानों का भाड़ा तक वसूल नहीं हुआ। यह बचे टमाटर घर नहीं ले गए। कूड़े के ढेर में फेंक दिए। हाल यह है कि फसल को खेत से मंडी तक लाने में किसानों का भाड़ा तक नहीं निकल रहा।

ऐसे में यह फसल को खेत में छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों के मुताबिक सॉस बनाने वाली फैक्टरियां बंद हैं। इससे खपत नहीं है। माल बाहर नहीं जा पा रहा है। दूसरी सब्जियों का हाल भी ठीक नहीं है।

थोक मंडी में कद्दू दो रुपये किलो बिक  रहा है। तोरई तीन रुपये किलो बिकी। भिंडी छह रुपये, करेला आठ रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी खरीदने वालों को धनिया और मिर्च मुफ्त दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें