फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरियों को रोकने के लिए बैरियर पर अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
अकबरपुर के रूरा रोड़ पर बैरियर लगाकर बाइक सवार से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से लौट रहे तमाम मजदूर अंदर के रास्तों के निकलने की कोशिश कर रहे हैं। बिना जांच के इन मजदूरों की आवाजाही से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना है। इसको देखते हुए अब पुलिस और अलर्ट हो गई है। रविवार को हाईवे के बैरियरों के अलावा अंदर के संपर्क मार्गों के बैरियर पर भी पुलिस की सख्ती दिखी।
विज्ञापन

छूट की अवधि सुबह 7 से 11 बजे के बीच बैरियर से निकलने वालों से पूछताछ की गई। सही वजह नहीं बता पाने वालों को घर वापस भेजा गया। वहीं, वाहनों के नंबर रजिस्टर पर दर्ज किए गए। अकबरपुर में रूरा रोड पर बैरियर, अकबरपुर अंडर पास, रायपुर हाईवे बैरियर, बारा टोल प्लाजा बैरियर व माती रोड पर पुलिस ने चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें