फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। प्रयागराज स्थित ससुराल में प्रीति (24) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जवाहर नगर स्थित मायके में कोहराम मच गया। परिजन बेहाल हो गए। लॉकडाउन में अनुमति न होने से परिजन प्रयागराज नहीं जा सके। प्रीति के पिता ने प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी विद्यासागर दुबे ने बताया कि बेटी प्रीती की फरवरी 2017 में प्रयागराज के हिम्मत नगर निवासी उमेश तिवारी के साथ शादी की थी। आरोप लगाया कि एक वर्ष बाद ही दहेज की मांग कर ससुराल वाले बेटी का उत्पीड़न करने लगे।
लॉकडाउन के बाद यातनाएं बढ़ गई। इस बारे में बेटी ने फोन पर बताया, लेकिन वह वहां नहीं जा सके। रविवार सुबह प्रीती की मौत की खबर मिली। विद्यासागर ने बताया कि पति, सास व ननद पर दहेज हत्या की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रशासन से अनुमति मिलते ही वह प्रयागराज जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें