कड़ी धूप होने पर बारा में पानी टैंकर के नीचे बैठे प्रवासी मजदूर।
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। बारा टोल प्लाजा पर माल वाहक वाहनों से प्रवासी मजदूरों को उतारा जा रहा है, लेकिन यहां छाया का इंतजाम नहीं है। कड़ी धूप होने से प्रवासी मजदूर परेशान हुए। महिलाओं व बच्चों को अधिक समस्या हुई। एक परिवार ने वहां खड़े पानी के टैंकर के नीचे शरण ली।
रविवार को काफी संख्या में माल वाहक वाहनों से प्रवासी मजदूर उतारे गए थे। कुछ स्थानों पर थोड़ी छाया थी, तो प्रवासी मजदूर वहां बैठ गए। अधिकांश प्रवासी मजदूरों को बस में बैठाने तक धूप में ही खड़े रहना पड़ा।
एक प्रवासी परिवार ने धूप से बचने के लिए वहां खड़े पानी के टैंकर के नीचे शरण ली। टोल प्लाजा के एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि टोल पर लोगों के रुकने की व्यवस्था नहीं है। प्रवासी मजदूरों को माल वाहक वाहनों से उतारे जाने से यह स्थिति बनी है। फिर भी छाया की व्यवस्था कराएंगे।