फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से 16 सबस्टेशनों की बिजली घंटों गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई है। केस्को के 16 सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति रविवार को घंटों बद रही। फॉल्ट, गर्मी बढ़ने से लोड अधिक होने से बढ़ी ट्रिपिंग और रविवार के दिन मरम्मत का काम होने की वजह से आपूर्ति प्रभावित रही। दिन में भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने और कूलर व एसी के न चलने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

फजलगंज सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति एचटी लाइन में फॉल्ट होने से सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक गुल रही। दादा नगर सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति ट्रांसफॉर्मर में ऑयल लीकेज की मरम्मत की वजह से सुबह सवा 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रही। दादानगर के उद्योगकुंज फीडर की बिजली लाइनों पर आईं टहनियों को हटाने के लिए सुबह सवा नौ बजे से 10:30 बजे तक बंद रही। बाबूपुरवा सबस्टेशन की बिजली पॉवर ट्रांसफार्मर के फॉल्ट बनाने में दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक बंद रही। सर्वोदय नगर सबसटेशन से गीता नगर की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रही।
केशवपुरम सबस्टेशन से सैयद नगर की बिजली एबीसी लाइन शिफ्ट करने की वजह से सुबह सवा 10 बजे से शाम छह बजे तक नहीं आई। दादा नगर के सभी फीडरों को टेस्टिंग के लिए दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बंद रखा गया। चमनगंज और चीनापार्क सबस्टेशन से बिजली रविवार को पांच घंटे तक गुल रही। आजाद नगर ट्रांसमिशन से फीडर का काम कराने की वजह से सुबह से लेकर शाम तक दो-दो घंटे तक बिजली गुल रही। जीआईसी और साइकिल मार्केट सबस्टेशन सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बंद रहे। दबौली, वर्ल्ड बैंक बर्रा, जल संस्थान सबस्टेशन, कंपनी बाग सबस्टेशन, बीएस पार्क सबस्टेशन की बिजली मरम्मत की वजह से दिन में दो से तीन घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें