कानपुर में कोरोना से सात और रोगियों की मौत हो गई है। इनमें पांच महिलाएं हैं। इनमें से ज्यादातर दूसरे रोगों की गिरफ्त में पहले से रहे हैं। संक्रमण के बाद गंभीर हालत में अस्पताल आए और उपचार के दौरान मौत हो गई।
संक्रमण से मरने वाले रोगियों की कुल संख्या 533 हो गई है। कुल संक्रमित 20232 हो गए हैं। इनमें से 14939 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज के स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 4760 हैं। रविवार को 340 नए संक्रमित मिले हैं।
चार रोगियों की मौत हैलट, एक रोगी की कांशीराम चिकित्सालय, एक रोगी की एयरफोर्स चिकित्सालय और एक रोगी की ज्योस अस्पताल में मौत हुई है। इनमें रामादेवी की रहने वाली 82 साल की वृद्धा, इंद्रानगर की 56 साल की महिला, विसार की 45 साल की महिला, बर्रा की 83 साल की महिला, जूही के 61 साल के वृद्ध, शारदानगर के 69 साल के वृद्ध, बर्रा की 72 साल की वृद्धा हैं। इन रोगियों में ज्यादातर को डायबिटीज, हाइपोथायराइडिज्म, दमा आदि की समस्या रही है।
यहां मिले संक्रमित
अर्मापुर, आदर्शनगर, अशोक नगर, बर्रा, साकेत नगर, कैंट, सिविल लाइंस, दबौली, दामोदरनगर, फीलखाना, परमट, देव नगर, मोती विहार, कल्याणपुर, किदवईनगर, नौबस्ता, रेल बाजार, लालबंगला, रतनलाल नगर, सर्वोदय नगर, यशोदा नगर, नवाबगंज, सीसामऊ, काकादेव, पांडु नगर, कौशलपुरी, दर्शनपुरवा, गोविंद नगर, शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों में नए संक्रमित मिले हैं।