फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शेरनी नीरजा के शावक की मौत, सुबह छह बजे कीपर ने पाया मृत, शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा

Tue, 25 Jun 2024 02:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शेरनी नीरजा ने दो शावकों को दूध नहीं पिलाया था, जिसके कारण कीपरों द्वारा नियमित रूप से दूध पिलाया जा रहा था। इनमें से एक शावक की मौत हो गई है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा सफारी पार्क में विगत 31 मई/एक जून को शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। शेरनी नीरजा ने दो शावकों को दूध नहीं पिलाया था, जिसके चलते कीपरों द्वारा नियमित रूप से दूध पिलाया जा रहा था। इनमें से एक शावक 21 जून को कुछ अस्वस्थ हुआ और दूध कम मात्रा में पी रहा था।

विज्ञापन

शावक की पशु चिकित्सकों और कीपरों द्वारा लगातार देखभाल की जा रही थी। उसके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार प्रतीत हो रहा था। 25 जून की सुबह तक हलचल कर रहा था, लेकिन सुबह छह बजे दूध पिलाने के लिए जब कीपर पहुंचे, तो वह शावक को मृत पाया। मृत शावक को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।
24 घंटे की जा रही है मॉनिटरिंग
शेरनी नीरजा के अन्य दो शावक पूर्ण रूप से लगातार दूध पी रहे है और स्वस्थ हैं। सीसीटीवी की सहायता से शेरनी नीरजा और उसके शावकों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। शावकों की देखभाल करने वाली टीम में पशुपालन विभाग के डॉक्टर्स और कीपर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें