फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: करंट की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, मौके पर पहुंचे एसडीएम

Sat, 30 Apr 2022 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मूसानगर थाना क्षेत्र में लाइनमैन की मौत की घटना सामने आई है। गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और शव को उठने नहीं दिया।  
 
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में लाइनमैन की मौत का मामला सामने आया है। मामला, घार गांव का है, जहां बिजली लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ते ही करंट की चपेट में आने से झुलस कर 28 वर्षीय विपिन कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र सिंगरसीपुर के लाइन मैन कुलदीप ने उसे बुलाया था, जबकि मृतक मुतैहरापुर उपकेंद्र का संविदा लाइन मैन था। 

विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और शव को परिजन नहीं उठने दे रहे हैं। वो अधिकारी को बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं। मृतक की पत्नी छोटी बिट्टी, एक बेटा कपिल, बेटी प्रतिज्ञा, अंशिका का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, सूचना पर एसडीएम अजय कुमार राय और एसडीओ सतीश कुमार ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को पांच लाख मुआवजा और अन्य सहायता दी जाएगी। परिजनों ने लाइन ठीक करते समय करंट से मौत होने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें