फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: लाइनमैन की करंट से मौत, फाल्ट ठीक करने चढ़ा था पोल पर, एसएसओ भागा...मोबाइल भी बंद, परिजनों का हंगामा

Sat, 09 Sep 2023 05:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: एसडीओ एके वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एसएसओ ने गलत शटडाउन दिया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मृतक आश्रितों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े ठेका एजेंसी के लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि शटडाउन लेने के बाद भी बिजली आपूर्ति चालू होने से हादसा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने पॉवर हाउस के सामने शव रखकर असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के बाद पाठकपुर उपकेंद्र में तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर भाग गया।

विज्ञापन

एसडीएम, एसडीओ और जेई पहुंचे और आर्थिक सहायता देने और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया्र तब तीन घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। असोहा थाना क्षेत्र के सरैंया प्राचीन गांव निवासी रामेंद्र कुमार (36) पाठकपुर उपकेंद्र में ठेकेदारी प्रथा से लाइन मैन था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गोसाईंखेड़ा गांव में हाईटेशन लाइन में फाल्ट ठीक करने गया था।

शटडाउन का संदेश दिया, लेकिन बिजली आपूर्ति चालू रही
उसने उपकेंद्र में फोन कर गढ़ी करमली फीडर को शटडाउन करने को कहा। पॉवर हाउस से उसे शटडाउन का संदेश भी दिया गया लेकिन, बिजली आपूर्ति चालू रही। रामेंद्र जैसे ही पोल पर चढ़ा करंट लगने से नीचे गिर गया। गंभीर रूप हालत में ग्रामीण उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और रामेंद्र का शव देख आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे।

असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर लगाया जाम
सुबह करीब 11 बजे शव को बिजली उपकेंद्र के सामने सड़क पर रखकर असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर एसओ ज्ञानेंद्र कुमार पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने गए। हंगामा शांत न होने पर पुरवा एसडीएम अतुल कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ एके वर्मा और जेई अशोक पाल भी पहुंचे।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन
अक्रोशित भीड़ ने गलत शटडाउन देने का आरोप लगाया, तो एसएसओ भाग निकला। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और आर्थिक सहायता राशि देने के साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे हंगामा शांत हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीओ एके वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सभी फीडर बंद कर भागा एसएसओ, चार घंटे आपूर्ति ठप
संविदा लाइनमैन की मौत के बाद एसएसओ पर आरोप होने से वह डर और हड़बड़ी में उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों को बंद करके भाग गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने फोन मिलाया, तो वह स्विच ऑफ था। एसडीएओ ने अन्य कर्मचारियों की मदद से दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति चालू कराई।
विज्ञापन

तीन बच्चों की परवरिश को लेकर पत्नी बेहाल
घटना का शिकार हुए रामेंद्र की मौत से पत्नी सुदामा बेसुध हो गई। तीन बच्चों की परवरिश वह कैसे करेगी यह सोचकर वह बार-बार बेहोश हो रही थी। बच्चों में बड़ा बेटा पीयूष (6), खुशबू (3) और सबसे छोटा बेटा अनुज अभी तीन महीने का है। जवान बेटे की मौत से मां गंगादेई भी बेहाल है। मृतका छोटा भाई नागेंद्र भी ठेकेदार के माध्यम से लाइनमैन का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें