शरीर पर राख लगाकर दिया गया उपचार
वहीं, रात उसी गांव में अन्य किसान राम औतार (70) पुत्र लक्ष्मण भी अपने बाड़े में लेटे थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर करंट से झुलस गए। उन्हें भी परिजनों द्वारा रात में ही घरेलू उपचार में राख आदि शरीर पर लगाकर उपचार दिया गया, जो कि अब ठीक हैं।
थानाध्यक्ष बोले- पुलिस को नहीं मिली है लिखित सूचना
प्रधान प्रति मेहरबान कुशवाहा द्वारा बताया गया कि थाना पुलिस व प्रशासन को सूचना देकर मृतक का पोस्टमार्टम हमीरपुर में ही कराया जा रहा है। वहीं, कदौरा थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि किसान पर बिजली गिरने की जानकारी मिली थी। पुलिस को लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, दूसरे किसान पर आकाशीय बिजली गिरने की पुष्टि नहीं हुई है।