फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लाइसेंस की सीमा लांघी, फूड प्रोडक्ट्स यूनिट पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज स्थित पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स में लाइसेंस की निर्धारित श्रेणी से अलग एडिबल फैट की पैकिंग मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को कारोबार अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया। टीम ने मौके से एडिबल फैट के तीन नमूने जांच के लिए लिए। साथ ही करीब 2.57 लाख रुपये कीमत का तैयार माल सीज कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची टीम को परिसर में 780 लीटर प्रोपराइटरी एडिबल फैट (खाने योग्य वसा या चर्बी) के 52 गत्ते मिले। इसके अलावा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला 150 किलो वनस्पति और 133 लीटर रिफाइंड भी जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। इनकी कीमत क्रमश: 20,610 और 22,211 रुपये बताई गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने जूही के साकेत नगर स्थित सताक्षी ट्रेडर्स पर भी कार्रवाई की। यहां रिफाइंड मूंगफली तेल के 108 गत्तों में रखी 2,496 बोतलें सीज की गईं। इनकी अनुमानित कीमत 2.88 लाख रुपये है। दोनों प्रतिष्ठानों से सीज खाद्य पदार्थ और कच्चे माल की कुल कीमत 5,88,221 रुपये बताई गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि लाइसेंस में निर्धारित श्रेणी से अलग खाद्य पदार्थ की पैकिंग मिलने पर पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स का कारोबार बंद कराया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें