हरदोई जिले में भाजपा की तिरंगा यात्रा में हुए विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक शख्स के लिए मुसीबत बन गया। भाजपा के एक पदाधिकारी ने, बेहतर है पार्टी को पार्टी ही रहने दें, परिवार न बनाएं, नहीं जूते में दाल बटेगी... करने वाले संदीप चंदेल के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। बता दें कि बीती 11 अगस्त को भाजपा के हरियावां मंडल की तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।
इस दौरान सधई बेहटा में यात्रा सक्रिय सदस्य आशीष सिंह सोलंकी के आवास के बाहर जलपान के लिए ले जाने पर विवाद हो गया था। भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी अनुज मिश्रा ने आशीष सिंह सोलंकी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी से कराई थी। 18 अगस्त को जिलाध्यक्ष के साथ आशीष और अनुज व जांच कमेटी के सदस्यों की एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड हुई थी। इसमें पार्टी नहीं परिवार है, का स्लोगन लिखा गया था।