फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सड़क सुरक्षा पाठशाला में पुलिस ने दी नियमों की जानकारी, बच्चों ने दी हादसों के मृतकों को श्रद्धांजलि

Fri, 22 Aug 2025 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर स्थित आरके एजुकेशन सेंटर में सड़क सुरक्षा पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और सुरक्षित रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बच्चों ने दी हादसों के मृतकों को श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर स्थित आरके एजुकेशन सेंटर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने हाल ही में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन आरके यादव के नेतृत्व में हुआ। इस पाठशाला में ट्रैफिक पुलिस उप निरीक्षक संजीव कुमार और कांस्टेबल शेर सिंह ने छात्रों, शिक्षकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। लगभग आठ सौ छात्रों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

संकेतों के पालन पर भी दिया जोर
वक्ताओं ने बताया कि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन का होना उतना ही जरूरी है, जितना स्कूल-कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षा और परिचय पत्र। उन्होंने 'रुकना, देखना और स्टॉप एंड गिव वे' संकेतों के पालन पर भी जोर दिया।

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

सड़क हादसों के मृतकों की श्रद्धांजलि
इसी दौरान, घाटमपुर में हाल ही में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो मासूम बच्चों और दो युवकों की मौत पर सभी छात्रों और छात्राओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सड़क पर जिम्मेदारी से चलने के लिए जागरूक करना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें