फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अर्मापुर के जंगल में दिखा तेंदुआ, वन कर्मियों ने शुरू की तलाश, पंद्रह दिन से था गायब

Mon, 06 Feb 2023 08:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वन विभाग के साथ लंबे समय से लुका छुपी खेल रहा तेंदुआ करीब पंद्रह दिन बाद फिर दिखाई दिया है। रविवार को अर्मापुर के लोगों ने जंगल में तेंदुए को देखा और वन विभाग को सूचना दे दी। सूचना पर वन कर्मियों ने देर रात जंगल में डंडे के साथ गश्त की, हालांकि तेंदुआ हर बार की तरह तब तक लोगों की नजरों से दूर हो गया था।

विज्ञापन


वन विभाग के कर्मियों की मानें तो अब तेंदुए ने आईआईटी से आर्डिनेस फैक्ट्री तक के इलाके को अपना मान लिया है और इस पूरे क्षेत्र के जंगल में ही कहीं अपना ठिकाना बनाया है। हालांकि अभी तक उसके स्थाई रूप से यहां रहने के निशान तो नही मिले हैं लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जिस तरह उसकी हर पंद्रह बीस दिन में मौजूदगी सामने आ रही है उससे साफ है कि उसे यहां छुपने और खाने के लिए शिकार मिल रहे हैं।

बता दें पिछली बार  करीब डेढ़ महीने से गायब तेंदुआ जनवरी महीने में ऑर्डनेंस फैक्टरी कानपुर में दिखाई पड़ा था। दो दिनों स्मॉल आर्म्स फैक्टरी और ओएफसी के जंगलों में दिखने के बाद वह फिर गायब हो गया। तब से वन कर्मी तेंदुए की तलाश में डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें