यूपी के हमीरपुर जिले में 24 घंटे बीतने के बाद भी आदमखोर तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका। कानपुर, बांदा और स्थानीय वन विभाग के साथ पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रात भर सर्च आपरेशन चलाया। पूरी रात चले सर्च आपरेशन के बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
2 of 5
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी
- फोटो : अमर उजाला
यह मामला मौदहा कोतवाली के फत्तेपुरवा का है। यहां तेंदुए के हमले से अभी तक 7 लोग घायल हो चुके हैं। जिसमें से 3 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इनका इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। तेंदुए के आतंक से आस-पास के कई गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी
यह है पूरा मामला
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुरवा इलाका श्याम नदी के किनारे बसा है। इस इलाके से थोड़ी ही दूर खंडेह का जंगल है। कुछ किलोमीटर की दूरी पर बांदा जिले की सीमा में केन नदी है जहां घना जंगल फैला हुआ है। इन्हीं जंगलों से भटक कर एक तेंदुआ रविवार को फत्तेपुरवा में घुस आया। तेंदुए ने सबसे पहले रामऔतार निषाद (55) पुत्र शिवप्रसाद पर हमला किया। शोरशराबा होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ गांव के अंदर घुस आया और उसने रामबाबू तिवारी (42) पुत्र अयोध्या प्रसाद, बद्री प्रसाद (65) पुत्र शिवप्रसाद, अतुल (30) पुत्र वीर सिंह यादव, मोहन (32) पुत्र रामऔतार, रामदास (35) पुत्र सुखदेव, हरिओम (30) पुत्र रामनारायण को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।
4 of 5
तेंदुए ने सात लोगों को किया जख्मी
घायलों को पहले इचौली के सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों के न मिलने पर सभी घायलों को बांदा जिला अस्पताल लाया गया। तेंदुआ सात लोगों पर हमला करने के बाद गांव के बाहर जंगल में झाड़ियों में छिप गया।
घटना की जानकारी होते ही डीएफओ संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च आपरेशन शुरू किया। एसडीएम व सीओ बालकराम तथा कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने फोर्स के साथ जंगल में तेंदुए की तलाश में जुट गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए बांदा से पिंजड़ा मंगवाया गया। जंगल में जनरेटर लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गयी। आसपास के थानों का पुलिस बल भी मौके पर एकत्र रहा। एसडीएम हमीरपुर अजीत परेश को भी मौके पर भेजा गया। रात भर तेंदुए की तलाश में सर्च अॉपरेशन चला लेकिन टीम को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।