फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले प्रेमी-प्रेमिका ने बनाया था वीडियो, ये थी मामा-भांजी की अधूरी मोहब्बत की आखिरी ख्वाहिश

Mon, 12 Nov 2018 07:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बकेवर थाने के गुटैयाखेड़ा गांव में प्रेमी युगल की मौत के पहले बनाया वीडियो जांच के दौरान पुलिस सामने ले आई है। वीडियो में युगल ने मौत के बाद एक होने के लिए एक ख्वाहिश जाहिर की है। प्रेमी ने वीडियो अपने रिश्तेदार और गहरे दोस्त को भेजा था। उसने दूसरे दिन शव मिलने के बाद वीडियो चेक किया लेकिन दहशत में किसी को बता नहीं सका।
      
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुटैयाखेड़ा गांव निवासी मुमताज और सरवरी रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। तीन नवंबर को सुजावलपुर गांव के बलवंत सिंह के खेत में दोनों  के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। वह दोनों दो नवंबर की रात घरों से भाग निकले थे। दोनों एक दूसरे की बाहों में थे। हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका जाहिर की गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मौके से मोबाइल बरामद हुआ था। बिंदकी सीओ अभिषेक तिवारी ने थाने में रविवार को दोनों पक्ष बुलाए। उनके सामने मुमताज के बनाए वीडियो का खुलासा किया। मुमताज ने वीडियो बनाकर अपने दोस्त सद्दाम के मोबाइल में घटना की रात एक बजकर 57 मिनट में भेजा था। उसी वीडियो को मुमताज ने अपने भाई के मोबाइल में भी भेजा था लेकिन वह सेंड नहीं हो सका था।

4 of 5
प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सद्दाम का मोबाइल परिवार के सामने पेश किया। दोनों परिवारों ने शंका समाधान होने पर पुलिस का आभार जताया। मुमजात के मोबाइल पर रिकार्डिंग भी मिली है। जिसमें दोनों की कब्र एक जगह पर बनाने की बात कही है। दोनों परिवारों के एक साथ मिलकर रहने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेमी युगल की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आवाज सुनकर परिवारों ने अपने मुमताज और सरवरी की आवाज होने की पुष्टि की। दोनों रिश्ते में मामा भांजी थे।  उन्हें लगता था कि एक दूसरे के पहले से रिश्तेदार होने के कारण परिवार के लोग नए रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगे। इसी वजह से आत्महत्या का फैसला लिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें