फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन की पैमाइश न करने के बदले घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया लेखपाल, निलंबित

Wed, 15 Jun 2022 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ थाना क्षेत्र में एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि लेखपाल जमीन की पैमाइश न करने के बदले पचास हजार रुपये मांग रहा था। 
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल रोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में जमीन की पैमाइश न करने के बदले दस हजार रुपये की घूस लेते लेखपाल को कानपुर की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम अशोक कुमार ने उसे निलंबित भी कर दिया।

विज्ञापन


छिबरामऊ तहसील के गांव सलेमपुर निवासी वीरेश कुमार के पिता रामफेरे ने जीटी रोड के किनारे स्थित शाहजहांपुर गांव की अपनी भूमि बेटे के नाम कर दी थी। इसको लेकर वीरेश के चाचा ने पैमाइश के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था। गुरसहायगंज के विशंभरपुर निवासी लेखपाल रोहित सिंह को भूमि की पैमाइश करनी थी।

पैमाइश न करने के लिए रोहित ने वीरेश से पचास हजार रुपये की मांग की थी। बाद में बात दस हजार रुपये में तय हुई।  अचानक वीरेश ने लेखपाल की शिकायत एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा से कर दी। बुधवार को डीआईजी की गठित टीम छिबरामऊ पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेश ने रोहित को रुपये देने के लिए कस्बे में ताजपुर रोड पर स्थित एक दुकान के पास बुलाया। वीरेश जब रोहित को दस हजार रुपये दे रहा था, तभी एंटी करप्शन टीम ने रोहित को पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। रोहित के पास से घूस के दो हजार रुपये के पांच नोट मिले। एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व कानपुर इकाई के निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने किया। टीम में आरपी सिंह, एकता त्यागी, राकेश सिंह, डीपी मिश्रा, राजेंद्र सिंह, शिव कुमार, अनिल कुमार और मधु यादव भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें