फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा: गाड़ी खड़ी करने को लेकर टोका था, तीन अधिवक्ताओं पर केस दर्ज

Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वीआईपी रोड पर वकील को सड़क पर गाड़ी खड़ा करने से मना करना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया। इस पर भड़के वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाही का सड़क पर गिराकर पीट दिया। मामले में तीन अधिवक्ताओं पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कचहरी के आसपास ट्रैफिक का चलाना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क पर वाहन खड़ा करने पर टोका-टाकी करना पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार को वीआईपी रोड पर गोरा कब्रिस्तान के पास जब एक ट्रैफिक सिपाही ने सड़क से गाड़ी हटाने को कहा तो भड़के कुछ वकीलों ने उसको बीच पीटा दिया।

विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कोतवाली में तीन पर नामजद केस दर्ज किया गया है। करीब 20 दिन पहले भी चेतना चौराहे पर अधिवक्ताओं ने ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड को पीटा था।
महिला थाना के सामने वीआईपी रोड पर मंगलवार को ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र कुशवाहा ड्यूटी पर तैनात थे।

जितेंद्र के मुताबिक दोपहर करीब पौने दो बजे अधिवक्ता सतेंद्र बाजपेई उर्फ चंदू ने अपनी गाड़ी गलत तरीके से खड़ी कर दी। जिससे यातायात बाधित होने लगा। इस पर उनको जब टोका गया तो वह भड़क गए। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जितेंद्र ने अपने साथियों आशुतोष कटियार व जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ मिलकर उनको पीटा।

वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जितेंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों पर मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें