फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: ट्रक से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत, तीन घायल, घर में मचा कोहराम

Tue, 22 Nov 2022 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में कार सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार युवक दोस्तों के साथ बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहा था जिसकी हादसे में मौत हो गई। इससे घर में मातम छा गया।

विज्ञापन


नौबस्ता के बख्तौरी पुरवा निवासी रामचरन की बेटी गोल्डी की शादी कानपुर देहात के गजनेर में तय हुई है। सोमवार की शाम कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष के घर पर तिलक की रस्म पूरी करने गए थे।  तिलक समारोह के बाद रामचरन का मझला बेटा अजीत सोनकर (20) अपने दोस्तों राजेंद्रनगर निवासी विकास गौतम उर्फ विशाल (22), अतुल, लड्डन व एक अन्य युवक के साथ कार से घर लौट रहा था।

देर रात करीब 2:50 बजे बिधनू में माधवबाग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आगे जा रहे वाहन को ओवर टेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में अजीत सोनकर और विकास की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिधनू पुलिस ने देर रात परिजनों को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 25 नवंबर को अजीत की बहन मधु की शादी होनी है। अजीत के पिता रामकरन ने बताया कि अजीत का सपना बहन को विदा करने का था, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। अजीत की मौत से भाई विनीत, सुजीत, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। अजीत प्राइवेट नौकरी करता था। 

बीटेक का छात्र था विकास
रमाकांत ने बताया कि उनका बेटा विकास आगरा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में वह दोस्त की बहन की शादी के लिए घर आया था। हादसे में उसकी मौत से मां प्रेम कुमार, भाई रिंकू और बहन पायल का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें