फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पर छह व महामंत्री पद पर आठ प्रत्याशी मैदान में

Tue, 29 Jul 2025 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Lawyers Association Election: दूसरे दिन 32 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। कुल 73 नामांकन हुए। प्रत्याशियों के जुलूस से सड़कों पर जाम लग गया।
विज्ञापन
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को दूसरे दिन विभिन्न पदों पर 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन 41 ने नामांकन कराया था। अब कुल 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अध्यक्ष पद पर छह, महामंत्री पद पर आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर चार, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर नौ, प्रकाशन पद पर तीन, पुस्तकालय पद पर चार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10 व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी चेयरमैन व मुख्य चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक पं. रामकुमार शुक्ल हॉल में शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन हुआ। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने जुलूस निकाले और वोट अपील की। सड़कों पर जुलूस निकलने से कई बार जाम की स्थिति बन गई।
Trending Videos

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
एल्डर्स कमेटी चेयरमैन रवि मोहन कटियार ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और गुरुवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश यादव, रामप्रताप सिंह चौहान, अरुण कुमार तिवारी, देवनाथ शुक्ल, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पद और प्रत्याशी
अध्यक्ष - राकेश सचान, अरविंद कुमार दीक्षित, सैयद सिकंदर आलम, सुरेंद्र कुमार पांडे, अनूप कुमार द्विवेदी, दिनेश चंद्र वर्मा
महामंत्री - धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, राजीव यादव, देशबंधु तिवारी, अखिलेश कुमार गुप्ता, ज्योतेंद्र कुमार दीक्षित, सुनील कुमार पांडे, नवनीत कुमार पांडे, अभय शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - राजेंद्र प्रसाद, शैलेश कुमार त्रिवेदी, रमाकांत मिश्रा, वीरेंद्र कुमार सचान, सुधीर कुमार अवस्थी
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - पुष्करधर द्विवेदी, कुलदीप श्रीवास्तव, संजय वर्मा, नीरज कुमार, सुजीत गौड़, पायल वर्मा
कोषाध्यक्ष - महेंद्र पाल, राकेश प्रसाद साहू, अजय प्रताप सिंह गौतम, पवन कुमार तिवारी
संयुक्त मंत्री प्रशासन - शैलेंद्र सिंह, आशीष पांडे, आयुष अग्रवाल, विकास कुमार शुक्ला, बुलंदीराम अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, दीपा जायसवाल, मनीष कुमार कुरील, विनीत शर्मा
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय - प्रेमशंकर मिश्रा, तरुण कुमार कुशवाहा, जसविंदर सिंह, शशी गौतम, वरुण कुमार यादव
संयुक्त मंत्री प्रकाशन - भानु प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक चौरसिया, आलोक कुमार दुबे
विज्ञापन

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य - सूर्य प्रकाश बाजपेई, लक्ष्मीकांत शर्मा, यादवेंद्र सिंह यादव, सरोज कुमार सोनकर, बुद्ध प्रकाश, यश कुमार शुक्ला, अविनाश सिद्धार्थ, धर्मपाल सिंह भदौरिया, बृज कुमार भरतिया, अभय गौड़
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य - धीरेंद्र कुमार, मो. शाहबाज खान, बबलू पाल, ज्योति शर्मा, सचिन तिवारी, रश्मि गुप्ता, शिवम पांडे, शुजा अब्बास, दीपक यादव, अमित कुमार तिवारी, राहुल कुमार, मधु गुप्ता, राजीव कुमार शुक्ला, निखिल यादव, अवधेश सिंह तोमर, कृष्ण मुरारी तिवारी, रमणीक चतुर्वेदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें