फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के टॉप-30 पत्रकारों का Glamorama कैलेन्डर लॉन्च, अब UP के 30 Journalist की बारी

Wed, 28 Mar 2018 04:42 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
कानपुर के जसबीर सिंह ने मुंबई में लॉन्च किया ग्लैमरामा मीडिया कैलेंडर
बमुश्किल ऐसा होता है कि पत्रकार अपनी जी तोड़ कोशिशों के बदले में कुछ चाहता या फिर मांगता है। शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा कि पत्रकारों के संघर्ष के बदले उनके के लिए कुछ विशेष करने के बारे में सोचा जाता होगा। कानपुर के जसबीर सिंह ने ऐसा करने के बारे में न सिर्फ सोचा बल्कि करके भी दिखा दिया। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उन्होंने हाल ही में एक मीडिया कैलेंडर लॉन्च किया है। कई प्रतिष्ठित मीडिया घरानों के जाने-माने पत्रकारों की तस्वीरों को वार्षिक कैलेंडर (Glamorama) में आकर्षक रूप से जगह दी गई। एक बेहद भव्य और शानदार अंदाज में ये कैलेन्डर मुंबई में 17 फरवरी 2018 को लॉन्च किया गया। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की मैगजीन ‘फिजी टाइम्स’ ने उनका इन्टरव्यू छापा।
विज्ञापन

2 of 8
कैलेंडर लॉन्चिंग के दौरान जसबीर सिंह
कैलेंडर लॉन्चिंग शो में देश के बड़े पत्रकार रैम्प पर कैटवॉक करते देखे गए। मीडिया कैलेंडर लॉन्चिंग शो में ग्लैमरस मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी मौजूद थीं। इस दौरान बिग बॉस-11 के विकास गुप्ता, अर्शी खान, प्रियांक शर्मा, विशाल सिंह, मेघा भारद्वाज ने रैम्प वॉक कर जलवे बिखेरे। जसबीर ने कहा कि ‘मैने कानपुर के लाटूश रोड स्थित एक ऐसे परिवार मे जन्म लिया जिसमे मेरे दादा स्व.सरदार मालिक सिंह जिन्होंने विभाजन के बाद सैकड़ों लड़कियों की शादियां कराईं और तमाम लोगों को व्यापर के लिए पूंजी देकर काम से लगाया। उसी क्रम मे बॉलीवुड अभीनेता स्व.सुनील दत्त को भी उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए मदद दी। इन सबके अलावा कानपुर का सबसे बड़ा लाटूश रोड गुरुद्वारा बनवा कर समाज को भेंट किया।’
 
विज्ञापन

जसबीर का संघर्ष

3 of 8
जसबीर सिंह और वर्षा शर्मा
जसबीर सिंह और उनकी पार्टनर वर्षा शर्मा ने एक अनूठी पहल करते हुए मीडिया कैलेन्डर लॉन्च कर कार्यक्रम को बेहद ख़ास बना दिया। ये अनूठा आइडिया किस तरह से आया? इस बारे जसबीर सिंह ने बताया, ‘दिल्ली में अपने संघर्ष के दिनों में मैं ‘यो’ म्यज़िक चैनल में काम किया करता था, जहां मेरी तनख्वाह बेहद कम हुआ करती थी। मैं कुछ और लड़कों के साथ बदरपुर बॉर्डर इलाके में रहा करता था और मेरा ऑफिस गाजियाबाद में हुआ करता था। मेरा रोजाना का सफ़र बेहद लंबा और कठिन होता था, जो में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सहारे पूरा किया करता था। एक दिन हुआ कुछ यूं कि भारी बारिश की वजह से दिल्ली पानी-पानी हो गई। ऐसे में वाहनों की आवाजाही पर भारी असर पड़ा। मेरे पास पैदल घर जाने के अलावा कोई और चारा नहीं था।
 

सात घंटे पैदल चलना पड़ा

4 of 8
जसबीर सिंह
जसबीर ने आगे बताया उस दिन मुझे घर पहुंचने के लिए लगातार सात घंटे पैदल चलना पड़ा। उस वक्त मुझे ख्याल आया कि कैसे पत्रकार मूसलाधार बारिश और हर मौसम में सेलिब्रिटी की एक झलक या बाइट आप तक पहुंचाने के लिए घंटों खड़े रहते हैं। मैंने तभी ठान लिया था कि मैं ऐसे पत्रकारों के लिए एक न एक दिन कुछ ज़रूर करूंगा। कुछ साल पहले जसबीर सिंह मुंबई पहुंचे और जल्द ही उन्होंने इस शहर में अपने पैर जमा लिए। मगर इस आइडिया पर काम करने में उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगा। कुछ ही सालों में उन्होंने ‘ग्लैमरामा’ नामक मीडिया कैलेंडर को हकीकत का जामा पहना दिया। एक ऐसा कैलेंडर जिसमें मीडिया जगत से जुड़े तमाम बीट के पत्रकारों को तवज्जो दी गई। कार्यक्रम बेहद सफल रहा और कैलेंडर लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री डेजी शाह, बिग बॉस फेम अरशी खान, विकास गुप्ता, प्रियांक शर्मा, रोहित वर्मा, अभिनेता विशाल सिंह जैसे कई सेलिब्रिटीज़ ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर और तमाम पत्रकारों के साथ रैम्प पर वॉक करके इस इवेंट को यादगार और खास बना दिया।
 
विज्ञापन

कानपुर में पीवीसी पाइप की दुकान चलाते थे जसबीर

5 of 8
जसबीर सिंह
जसबीर बताते हैं कि उनके करियर की शुरुआत बिजनेसमैन के तौर पर कानपुर से ही हुई थी। जसबीर बचपन से भगत सिंह को फॉलो कर रहे हैं। उन्हें लोगों की मदद करना पसंद है। पहले पुटपाथ पर पीवीसी पाइप की दुकान थी फिर आगे बढ़ने के लिए दिल्ली गए। काफी संघर्ष के बाद मुंबई पहुंचे। 
विज्ञापन

यूपी के पत्रकारों पर लॉन्च करेंगे 'ग्लैमरोमा' कैलेन्डर

6 of 8
ग्लैमरामा कैलेंडर लॉन्चिंग के दौरान जसबीर और वर्षा
जसबीर सिंह अब यूपी के पत्रकारों पर मीडिया कैलेन्डर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें बड़े मीडिया संस्थानों के 30 पत्रकारों का चयन किया जाएगा। उनके संघर्ष की कहानी भी उस कैलेन्डर के माध्यम से दर्शायी जाएगी। इसकी लॉन्चिंग कानपुर या लखनऊ में बड़े सेलिब्रिटी से कराएंगे। साथ ही रैम्प शो भी कराया जाएगा जिसमें उन टॉप-जर्नलिस्ट को सम्मानित कर दर्शकों से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बॉलीवुड में कास्टिंग डायरेक्टर

7 of 8
मुंबई के चर्चित पत्रकार जिनपर बना है ग्लैमरामा कैलेंडर
जसबीर बॉलीवुड में कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने स्पेयर ओरिजन प्रोडक्शन हाउस के सीरियल ‘बालिका वधु’ के साथ काम किया। इस सीरियल में वह कास्टिंग डायरेक्टर रहे। इसके बाद ‘सन ऑफ सरदार’ फिल्म में एसोसिएट कास्टिंग डायरेक्टर रहे। बालाजी टेलीफिल्म्स, सोनी और स्टार प्लस के कई प्रोमो डिजाइन करने के लिए कास्टिंग का काम किया। जसबीर चार सालों तक फिल्मफेयर के जन संपर्क अधिकारी (एसोसिएट पीआर) भी रह चुके है। उन्होंने कई बड़े सेलिब्रिटीज के साथ काम किया। जसबीर बताते हैं कि उनकी पार्टनर जयपुर निवासी वर्षा शर्मा ने साथ मिलकर ‘ग्लैमरामा’ कैलेन्डर को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। यूपी के टॉप-30 पत्रकारों पर कैलेन्डर लॉन्च करने के अलावा किसानों के लिए भी कुछ बड़ा काम करने की योजना बना रहे हैं।  
विज्ञापन

प्रोफाइलः-

8 of 8
वर्षा शर्मा और जसबीर
जन्म: 29 अक्टूबर 1983 लाटूश रोड, कानपुर
पिता: सरदार मंजीत सिंह (बिजनेसमैन)
मां: अमरजीत कौर (गृहणी)
एजूकेशन: मास कम्युनिकेशन, दिल्ली
उपलब्धि: मुंबई में ‘ग्लैमरामा’ मीडिया कैलेन्डर लॉन्च किया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें