फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा के बलिदानी का अंतिम संस्कार: शहीद शैलेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, सलामी के बाद दफनाया जाएगा शव

Tue, 25 Jun 2024 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नक्सली हमले में शहीद शैलेंद्र कुमार का पार्थिक शरीर गांव नौगवां गौतम पहुंचा है। कुछ देर बाद सलामी के बाद उनका शरीर सामुदायिक केंद्र के पास दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
शाहिद शैलेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में बलिदान होने वाले शैलेंद्र कुमार का पार्थिक शरीर उनके गांव नौगवां गौतम पहुंच चुका है। फूलों से सजे वाहन में शहीद के शव को लेकर सेना के जवान घर पहुंचे हैं। शहीद के अंतिम दर्शन करने को जनसैलाब उमड़ा है।

विज्ञापन

शहीद की शव यात्रा में वाहन के साथ ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए हैं। नौगवां स्थित पैतृक आवास पर शव देखकर पत्नी और मां रो-रोकर बेहोश हो गईं। नक्सली हमले में शहीद को हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शहीद का पार्थिव शरीर गांव में स्थित सामुदायिक केंद्र के पास दफनाया जाएगा।
राज्य सरकार का मुआवजा पत्नी और मां के बीच बंटेगा
बलिदानी के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख का मुआवजा दिया गया है। इसमें 35 लाख रुपये पत्नी कोमल और 15 लाख रुपये मां को दिए जाएंगे। वहीं, सुबह परिजनों से सपा का प्रतिनिधिमंडल भी मिला और परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें