फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े युवा

Tue, 30 Jun 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर नगर में आयोजित अमर उजाला के कॅरियर आधारित कार्यक्रम लक्ष्य में जिले की 130 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सुबह से ही इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं में खासा जोश दिखा। छात्र-छात्राओं की बस को अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवशंकर गुप्ता ने माती कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह राखरा, संयुक्त सचिव एफएस शेखावत और विश्व रिकार्ड विजेता रजत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बारिश के बाद भी जिले भर से आए छात्र-छात्राओं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमर उजाला और सोसाइटी फार ग्रीन इंडिया के कार्यालय में एकत्र हो गए। छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले अपने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद अपना नंबर लेकर एक-एक कर बस में सवार हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं के मन कैरियर को लेकर बहुत से सवाल थे। जिनकी जानकारी उन्होंने लक्ष्य कार्यक्रम में शामिल होकर ली।

दोपहर 12.30 बजे कानपुर देहात की छात्र-छात्राएं कानपुर के होटल अनाइचा में आयोजित कार्यक्रम के हॉल में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कार्यक्रम में अपना रजिस्ट्रेशन फार्म भरकर जमा किया। इसके बाद वे सीधे ग्रुप बनाकर कार्यक्रम में देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लगे स्टॉलों में पहुंचकर जानकारी लेने लगे और अपने कैरियर की उम्मीदों को उड़ान भरने के सपने देखे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने बड़ी संजीदगी से अपने मनपसंद कॅरियर की बनाने वाले स्टॉल में पूरी जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद उन्होंने क्विज और जानकारी परक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फैशन शो का भी आनंद लिया। छात्र-छात्राओं ने कॅरियर काउंसलर से कैरियर संबंधी सवाल पूछे।

अमर उजाला लक्ष्य कार्यक्रम में आईआईए चेयरमैन हरदीप सिंह राखरा और संयुक्त सचिव ने सभी छात्र-छात्राओं को लंच पैकेट दिए। अमर उजाला परिवार उनके इस योगदान देने के लिए सहर्ष धन्यवाद देता है। इसके अलावा सोसाइटी फॉर ग्रीन इंडिया के सचिव विश्व रिकॉर्ड विजेता रजत गुप्ता ने रजिस्ट्रेशन कराने आदि का विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें