फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे पर लटकता मिला मजदूर का मौत

Thu, 14 Mar 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगीसापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी निवासी अवधेश उर्फ राजू (52) नर्सरी में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार शाम पांच बजे वह घर पर मवेशियों को चारा डालने के बाद टहलने के लिए निकल गया। रात साढ़े आठ बजे के करीब खेतों पर फसल की रखवाली करने गए किसानों ने गांव के बाबूराम के खेत में खड़े आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे अवधेश का शव लटकता देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। अनहोनी की जानकारी पत्नी सुनीता देवी, बेटी तान्या व तनु का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान
रूरा। रेलवे स्टेशन के निकट एक व्यक्ति ने शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी झींझक को मामले की सूचना दी है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रात 8 बजकर तीन मिनट डाउन ट्रैक से शताब्दी एक्सप्रेस गुजर रही थी। जैसी ही ट्रेन डाउन स्टार्टर के पास खंभा नंबर 1068 / 8-10 के बीच से गुजरी, इसी बीच एक व्यक्ति की ट्रेन के आगे आ गया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पीडब्ल्यूआई स्टाफ, आरपीएफ के साथ जीआरपी को भेजी गई है। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक पीठ पर पिट्ठू बैग लिए टहल रहा था। जैसे ही ट्रेन गुजरी वह ट्रैक पर आ गया। आरपीएफ ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें