फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushagra Murder Case: रचिता समेत तीनों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर लगा, ट्यूशन टीचर ने वारदात को दिया था अंजाम

Mon, 01 Apr 2024 12:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कुशाग्र हत्याकांड में अपहरण और हत्या के तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
kushagra murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रायपुरवा के कपड़ा व्यापारी मनीष कनौडिया के बेटे कुशाग्र के अपहरण और हत्या के तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। रापुरवा पुलिस ने जिला कारागार में बंद तीनों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट तामील कर दिया है। 30 अक्तूबर 2023 की देर रात रायपुरवा निवासी हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र कनौडिया के परिजनों ने उसके गुम होने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


उसके कुछ देर बाद ही परिजनों को एक फिरौती का पत्र मिला। जिस स्कूटी से लेटर डालने वाला गया था, उसे अपार्टमेंट के गार्ड ने पहचान कर परिजनों और पुलिस को बताया। देर रात पुलिस ने फजलगंज थाने के पास रहने वाली रचिता वत्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

रचिता कुशाग्र को ट्यूशन पढ़ाती थी। उसने अपने ओमनगर दर्शन पुरवा निवासी प्रेमी प्रभात शुक्ला के साथ मिलकर कुशाग्र को फिरौती के लालच में अगवा करने हत्या कर दी थी। प्रभात ने अपने घर में उसकी हत्या की थी, जहां से पुलिस ने उसका शव भी बरामद कर लिया था। इसमें प्रभात के साथी ओमनगर निवासी आर्यन उर्फ शिवा गुप्ता ने उसकी मदद की थी। रचिता, प्रभात व शिवा तीनों जेल में बंद है। डीसीपी सेंट्रल एसके गौतम ने बताया कि तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें