कुलदीप सेंगर का भाई अतुल सेंगर (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या में तिहाड़ जेल में बंद कुलदीप सेंगर के छोटे भाई की सीज की गई दो कारों को कोर्ट ने रिलीज कर दिया। सोमवार को माखी थाना पहुंची सीबीआई ने दोनों कारों को विधायक के भाई की पत्नी के सुपुर्द कर दिया।
इस दौरान विधायक के भाई के ड्राइवर को बुलाकर पूछताछ भी की। 3 अप्रैल 2018 को दुष्कर्म पीड़िता का पिता दिल्ली से गांव पहुंचा था। जहां लग्जरी वाहनों से पहुंचे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता को बेरहमी से पीटा था।
8 अप्रैल को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। सीबीआई ने इस मामले में विधायक के भाई अतुल सेंगर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी दो लग्जरी कारें सीज की थी। दोनों कारों को कोर्ट से रिलीज किए जाने के बाद सोमवार को सीबीआई टीम के दो सदस्य माखी थाना पहुंचे और दोनों कारों को अतुल सेंगर की पत्नी अर्चना सिंह के सुपुर्द कर दिया। माखी एसओ संतोष सिंह ने बताया कि दोनों कारें रिलीज कर उनकी पत्नी के सुपुर्द कर दी गई है।